12 नवंबर से वैवाहिक लग्न शुरू 16 दिसंबर से बंद होगी शहनाई, 17 जनवरी से फिर से शुरू होगा लग्न

सनातन धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार माना जाता है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। 

12 नवंबर 2024 से वैवाहिक लग्न शुरू होगा, जो 16 दिसंबर 2024 तक चलेगा। एक माह खरमास के बाद  17 जनवरी से फिर से बजने लगेंगे शहनाईयां। हो जायेगा वैवाहिक लग्न शुरू।

सनातन धर्म में किसी भी पूजा, अनुष्ठान, विवाह, शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का विचार अवश्य ही किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया जाने वाला कार्य हमेशा सफल और मंगलकारी साबित होता है।

2024 में नवंबर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। 

चातुर्मास समाप्ति के बाद, जो 17 जुलाई से देवउठनी एकादशी (12 नवंबर) तक था। इस साल नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। नवंबर की शुभ तिथियां 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 28, और 29 तारीख हैं। इनमें से 12 नवंबर को विवाह का पहला मुहूर्त है, जो देवउठनी एकादशी के साथ शुरू होता है।

विशेष नक्षत्र और तिथि वाले मुहूर्तों में, 12 नवंबर को द्वादशी तिथि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग है। इसी तरह, 16 और 17 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र में विवाह के शुभ मुहूर्त मिलेंगे, जो ज्योतिष के अनुसार बहुत शुभ माने जाते हैं। 

22 और 23 नवंबर को मघा नक्षत्र के अंतर्गत भी विवाह की उत्तम तिथियां होंगी, जो दांपत्य जीवन में स्थिरता और समृद्धि लाने वाली मानी जाती हैं।

दिसंबर में भी विवाह के शुभ मुहूर्त 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11,  14 और 15 तारीख को हैं। 16 दिसंबर दिन सोमवार से खरमास लगने के कारण, विवाह संबंधी कार्य बंद हो जाएंगे और पुनः जनवरी 2025 में शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे।

विवाह की तिथियां और नक्षत्र का चयन जोड़ों के लिए एक सफल और सौभाग्यशाली दांपत्य जीवन का आधार माने जाते हैं।

नवंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

12 नवंबर 2024, मंगलवार

13 नवंबर 2024 बुधवार

16 नवंबर 2024 शनिवार

17 नवंबर 2024, रविवार

18 नवंबर 2024, सोमवार

22 नवंबर 2024, शुक्रवार

23 नवंबर 2024, शनिवार

25 नवंबर 2024, सोमवार

26 नवंबर 2024, मंगलवार

28 नवंबर 2024, गुरुवार

29 नवंबर 2024, शुक्रवार

दिसंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

02 दिसंबर 2024 सोमवार 

03 दिसंबर 2024 मंगलवार 

04 दिसंबर 2024, बुधवार

05 दिसंबर 2024, गुरुवार

09 दिसंबर 2024, सोमवार

10 दिसंबर 2024, मंगलवार

11 दिसंबर 2024 बुधवार 

14 दिसंबर 2024, शनिवार

15 दिसंबर 2024, रविवार

इन मुहूर्त में कुछ स्थानों या व्यक्तिगत जन्म कुंडली के आधार पर बदलाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर 

वैवाहिक लग्न पर लिखे गए लेख हमारे विद्वान पंडितों और आचार्यों द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद लिखा गया है। साथ ही इंटरनेट से सेवाएं ली गई है। मुहूर्त का मिलान पंचांग से लिया गया है। लेख लिखने का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना और सनातनियों के बीच वैवाहिक कार्यक्रम के प्रति जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने