सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को, 8 राशियों पर पड़ेगी भारी, जानें कैसा रहेगा प्रकोप

25 अक्टूबर 2022 दिन मंंगलवार को सूर्य ग्रहण और भौमवती अमावस्या है।

कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या के दिन पड़ रहा है सूर्य ग्रहण और भौमवती अमावस्या

12 में से 8 राशियों के लिए अशुभ रहेगा यह सूर्यग्रहण

चार राशि वालों पर ग्रहण में होगा लाभ ही लाभ और शुभ ही शुभ

30 दिनों के अंतर में तीन ग्रहणों का अदभूत संयोग का मनुष्यों पर तीव्र प्रभाव पड़ेगा और जीवन में आयेंगी खुशहालिया।

सूर्यग्रहण आगमन भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:15 बजे से शुरू होकर शाम 03:04 बजे को हो जायेगा समाप्त।

सूर्यग्रहण के दिन दोपहर के 12:10 बजे से ग्रहण अपने चरम पर रहेगा। नंगी आंखों से देखना सख्त मना है।

22 अक्टूबर, दिन मंगलवार को लगने वाले सूर्यग्रहण का सूतक काल 22 अक्टूबर की रात 09:15 बजे से ही शुरू हो जायेगा, जो ग्रहण के समाप्ति तक रहेगा।

सूर्यग्रहण के समय किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य न करें या करने से बचें।

अब जानें 12 राशियों पर पढ़ने वाला अच्छा और बुरा प्रभाव


ये आठ अशुभ राशि हैं। ग्रहण के दौरान इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव।


वृष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, कुंभ राशि और मीन राशि।


इन चार राशि वाले जातकों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव। जानें कौन-कौन है राशि।


मेष, मकर राशि, कन्या राशि और सिंह राशि।


बुरी तरह से प्रभावित राशियां


वृषभ राशि वालों को सूर्यग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वाले जातकों पर पड़ने की पूरी संभावना है। ग्रहण का प्रभाव जातकों पर आर्थिक और नौकरी के पक्ष में ज्यादा पड़ता दिख रहा है ऐसे जातकों को सावधानी बरतना चाहिए।


मिथुन राशि वाले जातकों पर सूर्य ग्रहण का बुरा और खराब प्रभाव पड़नेेे वाला है। ऐसेे जातकों को लंबी दूध की यात्रा से दूर रहना चाहिए क्योंकि वाहन दुर्घटना की अमंगल कारक दिख रहा है। इसके अलावा वाद-विवाद से दूर रहकर आपसी सद्भावना बनाए रखने से काफी हद तक प्रभाव कम पड़ेगा।


कर्क राशि- कर्क राशि वाले जमीन-जायदाद और वाहन से जुड़े मामले में सावधानी रहे। क्योंकि वााहन दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद को लेकर घरेलू हिंसा बढ़ने की भी संभावना है।


तुला राशि- तुला राशि के जातकों को वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। आर्थिक नुकसान की भी संभावना बन रही है।


वृश्चिक राशि जात को अपने फैसले पर विचार करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए। क्योंकि आपका फैसला गलत भी हो सकता है। गलत फैसला लेने से आपका जीवन, आपके घरेलू संबंध और बाहरी संबंध खराब हो सकते हैं। 


धनु राशि के जातकों को सुझाव दिया जाता है कि आप कोई भी फैसला लें तो अपने जीवनसाथी से अवश्य विचार विमर्श करें। नहीं तो आपके परिवार में विवाद पैदा हो जाएगा जिससे आपका मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा।


कुंभ राशि के जातकों को मानसिक और आर्थिक परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। अपने परिवार में शांति बनाए रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा। अत्यधिक मानसिक परेशानी होने से  चिकित्सकों का सहयोग लेना ना भूले।


 मीन राशि- मीन राशि के जातकों को सूूर्य ग्रहण परेशानी का सबब बन कर आयेगा। ऐसे जातकों को धन की हानि होने की पूरी संभावना है। आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। इस राशि वाले बीमार पड़ सकते हैं और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 


इन चार राशि वालों का रहेगा बल्ले बल्ले


मेष राशि- मेष राशि के व्यक्तियों को इस सूर्यग्रहण से लाभ ही लाभ होता दिखाई दे रहा हैै। मेष राशि वालों को इस दौरान धन धान्य से परिपूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही पद और सम्मान की प्राप्ति भी प्राप्ति होगा।


सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान बहुत ही अच्छा समय बीतेगा। हर क्षेत्र में सफलता का वूम सुनाई देगा। अपने अर्धांगिनी के साथ अच्छा और मधुर संबंध बना रहेगा।


कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण काफी लाभप्रद और भाग्य उदय वाला है।  इस राशि के लोगों को इस दौरान शुभ समाचार और धन प्राप्ति का योग बनता दिख रहा है। 


मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण कुल मिलाकर शुभ और फलदायी रहने की सम्भावना है। नया काम शुरू करना भी लाभप्रद होगा।


सूर्य ग्रहण एक खगोलीय और प्रकृतिक घटना है। ज्‍योतिष गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण देश और दुनिया के लिए कई अर्थों में निर्णायक साबित हो सकता है।

 सूर्य ग्रहण से 16 दिन पहले चंद्र ग्रहण था और 14 दिन बाद भी चंद्र ग्रहण लगेगा। 30 दिन के अंतर में तीन ग्रहणों का संयोग बहुत प्रभावी एवं फलदायक माना जा रहा है। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद देश दुनिया में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तौर पर उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। 

यह सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ संकेत भी दे रहा है और कुछ राशियों के लिए अशुभ संकेत मिल रहे हैं।

छह ग्रह रहेंगे वक्री, उल्टी चाल रहेगा ग्रहों का

25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस बार कई अप्रिय और ज्योतिषिय घटना लेकर आ रहा है। इस ग्रहण के मौके पर छह ग्रह वक्री हो रहे हैं। इसका मतलब है कि ये सभी छह ग्रह उल्टी चाल चलेंगे।

इसका संबंध आम लोगों से भी हैं क्योंकि छह ग्रहों के वक्री होने का परिणाम और प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। दिसंबर तक ऐसी स्थिति रहेगी।

 इसके बाद जनवरी में कुछ राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस ग्रहण और ग्रहों के वक्री होने का विभिन्न राशियों पर निम्न प्रभाव पड़ेगा।

वैसे तो भौतिक या खगोलीय शास्त्र में सूर्यग्रहण या चंद्रग्रहण को एक खगोलीय घटना मानी जाती है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का बहुत बड़ा महत्त्व होता है।

 जहां इस ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर अच्छे और बुरे परिणामों के रूप में दिखाई देता है वहीँ इसके बुरे प्रभाव से देश में कई प्रकार की दैवीय आपदाएं और बिपदांए भी आती रहती हैं। 


डिस्क्लेमर


सूर्य ग्रहण से संबंधित लेख काशी पंचांग में दी गई जानकारी और आचार्य द्वारा की गई बातचीत पर आधारित है। यह आलेख आपको कैसा लगा हमारे ईमेल पते पर सूचित कीजिएगा। लेख में सुधार की भी जरूरत हो तो भी कहिएगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने