दो मई लग्न के दिन कोकिला षष्ठी तिथि बंग्ला है। इसलिए इस लग्न का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त।
इस वर्ष मई माह में बंपर लग्न है। 20 दिनों के इस लग्न में हम जानेंगे 2 और 3 मई के लग्न में शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है ? किस समय कौन सा विधि करना शुभ होगा या अशुभ ? इन सभी विषयों की जानकारी हम विस्तार से देंगे।
जानें 2 मई के लग्न की सारी जानकारियां
2 मई 2021 दिन रविवार को वैशाख माह, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि दिन के 2:50 तक रहेगा। इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगा। इस दिन पूर्वाषाढ़ नक्षत्र है। रविवार को सूर्योदय सुबह 5:40 बजे से, सूर्यास्त 6:57 बजे तक, चंद्रोदय रात 12:46 बजे से और चंद्रमा अस्त सुबह 10:16 बजे होगा।
दिन 13:00 घंटे 17 मिनट का और रात 10 घंटे 41 मिनट का रहेगा। दिशा शूल पश्चिम, राहुवास उत्तर, अग्निवास पृथ्वी और चंद्रमा वास पूर्व में रहेगा। सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा धनु राशि में दिन के 2:46 मिनट तक इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। भद्रा काल दिन के 2:50 मिनट से शुरू होकर रात 1:09 तक रहेगा।
अब जानें पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दिन के 11:52 से लेकर 12:45 तक रहेगा।
पंचांग के अनुसार विजया मुहूर्त दिन के 2:30 बजे से लेकर 3:24 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त 6:44 बजे से लेकर 7:08 बजे तक, सांध्य मुहूर्त 6:47 बजे से लेकर रात 8:01 बजे तक, मध्य रात्रि का निशिता मुहूर्त रात 11:56 बजे से लेकर 12:00 बज के 40 मिनट तक, ब्रह्म मुहूर्त अहले सुबह 4:13 बजे से लेकर 4:56 बजे तक, प्रातः कालीन मुहूर्त 4:35 बजे से लेकर 5:39 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ काम करना ठीक होगा।
अशुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार
राहु काल शाम 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक, गुलिक काल 3:38 बजे से लेकर 5:17 मिनट तक, यमगण्ड काल दोपहर 12:18 बजे से लेकर 1:58 मिनट तक, दुर्मूहूर्त काल सुबह 5:11 से लेकर 6:04 बजे तक, वज्र काल 4:47 से लेकर 6:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ काम करना वर्जित है।
चौघड़िया पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त
दिन का चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार सुबह 7:30 बजे से लेकर दिन के 3:00 बजे तक अच्छा मुहूर्त है। इस दौरान चर, लाभ, अमृत और शुभ मुहूर्त का संयोग रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम करना काफी शुभ होगा। शुभ मुहूर्त के रूप में चर मुहूर्त सुबह 7:30 बजे से लेकर 9:00 बजे तक लाभ मुहूर्त 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक, अमृत मुहूर्त 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक और शुभ मुहूर्त दिन के 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त चौघड़िया के अनुसार
दिन का अशुभ मुहूर्त सुबह 6:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक उद्धेग मुहूर्त के रूप में है। उसी प्रकार काल मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक, रोग मुहूर्त 3:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक, एक बार फिर से संध्या वेला में उद्धेग मुहूर्त का आगमन हो रहा है जो शाम 4:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम करना काफी अशुभ होगा।
चौघड़िया के अनुसार रात का शुभ मुहूर्त
रात का शुभ मुहूर्त संध्या 6:00 बजे से शुरू कर रात्रि 10:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक और अंत में सुबह 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक शुभ मुहूर्त का संयोग है। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम करना काफी शुभ होगा।
शुभ मुहूर्त शाम 6: 00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक, अमृत मुहूर्त 7:30 बजे से लेकर 9:00 बजे तक, चर मुहूर्त 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक, लाभ मुहूर्त देर रात 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक और अंत में शुभ मुहूर्त अहले सुबह 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम लोगों को करना चाहिए।
अशुभ मुहूर्त चौघड़िया के अनुसार रात की
रोग मुहूर्त रात 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक, काल मुहूर्त 12:00 बजे से लेके 1:30 बजे तक, उद्वेग मुहूर्त 3:00 बजे से लेकर अहले सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम करना वर्जित है।
अब जानें 3 मई को होने वाले विवाह के लिए शुभ और अशुभ समय पंचांग और चौघड़िया पंचांग के अनुसार।
3 मई, दिन सोमवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि दिन के 1:40 तक, इसके बाद अष्टमी तिथि का प्रवेश हो जाएगा, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा सुबह 8:22 तक और योग शुभ रहेगा।
सूर्योदय सुबह 5:39 मिनट पर, सूर्यास्त 6:58 मिनट, चंद्रोदय रात 1:33 और चंद्रमा अस्त दिन के 10:11 पर होगा। सूर्य मेष राशि में, चंद्रमा मकर राशि में और ऋतु ग्रीष्म रहेगा। दिन 13 घंटा 18 मिनट का जबकि दाग 10 घंटा 40 मिनट का होगा।
होमाहूति गुरु है। दिशा शूल पूर्व, राहू वास उत्तर और दक्षिण, अग्निवास आकाश दिन के 1:39 तक इसके बाद पाताल और चंद्रमा वास दक्षिण में है।
पंचांग के अनुसार शुभ और अशुभ तिथियां
अभिजीत मुहूर्त 11:52 से लेकर दोपहर 12:44 मिनट तक रहेगा।
विजया मुहूर्त दिन के 2:30 से लेकर 3:25 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6:44 से लेकर 7:08 मिनट तक, सांध्य मुहूर्त 3:58 से लेकर 8:02 मिनट तक, निशिता मुहूर्त 11 बज के 56 मिनट से लेकर 12:40 मिनट तक, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:13 से लेकर 4:55 मिनट तक, प्रातः कालीन मुहूर्त 4:34 से लेकर 5:38 मिनट तक रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम लोग कर सकते हैं।
अब जानें चौघड़िया पंचांग के अनुसार शुभ और अशुभ मुहूर्त
चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार विवाह का शुभ समय सुबह 6:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक अमृत मुहूर्त, 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक शुभ मुहूर्त, दोपहर 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक चर मुहूर्त, 3:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक लाभ मुहूर्त और एक बार फिर से 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक अमृत मुहूर्त और 6:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक चर मुहूर्त का संयोग है। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम करना काफी शुभ रहेगा।
अशुभ मुहूर्त चौघड़िया पंचांग के अनुसार, दिन
चौघड़िया पंचांग के अनुसार अशुभ मुहूर्त सुबह 7:30 बजे से लेकर 9:00 बजे तक काल मुहूर्त के रूप में, 10:30 से लेकर 12:00 तक रोग मुहूर्त और 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक उद्धेग मुहूर्त है।
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
रात को 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा। उसी प्रकार 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक शुभ मुहूर्त, अमृत मुहूर्त 3:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक और चर मुहूर्त सुबह 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम करना काफी लाभप्रद होगा।
रात का अशुभ मुहूर्त
चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार शाम 7:30 बजे से लेकर 9:00 बजे तक रोग मुहूर्त, 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक काल मुहूर्त और रात 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक उद्धेग मुहूर्त रहेगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए।