अमृत योग में करें धनतेरस की खरीदारी

कौन से राशि वाले किस वस्तु का करें खरीदारी

यम का दिया निकालें धनतेरस की रात

धनतेरस में खरीददारी का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पर्वों का बड़ा ही महत्व है। दीपावली श्रीराम के श्रीलंका पर विजय के उपरांत अयोध्या नगरी आने पर स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। दीपावली से पूर्व और बाद में पांच ऐसे पर्व है जिसे दीपावली पर्व कहा जाता है। दीपावली के पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन की देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, यमराज और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। लोग खरीदारी भी करते हैं। मान्यत है कि धनतेरस के दिन की जाने वाली खरीदारी काफी फल दाई और घर में सुख समृद्धि लाता हैं। 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले इस पर्व का हिन्दू परंपरा में खास महत्व है। इस दिन अमीर-गरीब सभी कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ खरीदने से माता लक्ष्मी की पूरे साल कृपा बनी रहती है. धनतेरस के दिन से ही दिवाली की भी शुरुआत हो जाती है। धनतेरस की शाम तिल के तेल से आटे या पीतल के दीपक में कपड़े का बत्ती लगाकर जलाने से भगवान कुबेर खुश होते हैं। शाम की होने वाली पूजा में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें। इसके बाद लक्ष्मीजी की पूजा करने के उपरांत भगवान धनवंतरि यमराज की पूजा करें। पूजा के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यमराज को जल दें।

कौन है धन्तवंतरी महाराज

समुद्र मंथन के दौरान धमतरी महाराज अमृत से भरे कलश को लेकर प्रगट हुए थे समुद्र मंथन में ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी इस कारण दोनों भाई बहन उन्हें समुद्र दोनों का जननी हुई भाई बहन में अथाह प्रेम का होने के कारण मां लक्ष्मी के साथ धमतरी का भी पूजन होता है। ये देवताओं के चिकित्सक हैं इसलिए इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। इनकी पूजा करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं। धनतेरस में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की  भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने पर आरोग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत रहती है। 

जाने धनतेरस में खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त होता है। इस दौरान खरीदारी करने पर सालों भर धन की बारिश घर में होती है और वैभव लक्ष्मी की कृपा सदा परिवार वालों पर बनी रहती है। इसलिए धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करना समझदारी होगी।

13 नवंबर दिन शुक्रवार कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष के हेमंत ऋतु त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाएगा। इस बार त्रयोदशी तिथि 13 नवंबर को पड़ने के कारण शुक्रवार को धनतेरस है। वैसे मान्यता है कि दीपावली के 2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि का उदया काल शुक्रवार को पड़ रहा है। धनतेरस की खरीदारी त्रयोदशी में ही करने का विधान है। कारण समुद्र मंथन के त्रयोदशी के दिन धन्तवंतरी बैद्य अवतरित हुए थे। धनतेरस के दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। योग प्रीति होगा। सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा सुबह से कन्या राशि में रहते हुए दिन के 12:30 बजे के बाद से तुला राशि में आ जाएंगे। इस दिन धन्तवंरी जयंती, यमराज दीपदान और हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी।

खरीदारी की जाने शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त सुबह से हैं शुरू होकर देर रात तक चलता रहेगा।  6:40 से लेकर 8:10 तक चर मुहूर्त रहेगा। उसी प्रकार 8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक लाभ मुहूर्त, 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे तक अमृत मुहूर्त और अंत में 12:00 से लेकर दो बजे तक शुभ मुहूर्त का शुभारंभ रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना काफी फलदाई और सुखदाई रहेगा उसी प्रकार शाम को 5:00 बजे से लेकर 6:30 बजे तक चर मुहूर्त और 8:56 से लेकर 10: 40 बजे लाभ मुहूर्त, इसके रात 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक शुभ मुहूर्त आज 2:00 बजे से लेकर सुबह के 3:30 बजे तक अमृत मुहूर्त रहेगा। इस दौरान भी आप  खरीददारी कर सकते हैं।

जाने किस राशि के लोग, किस चीज की करें खरीदारी 

मेष राशि के जातक धनतेरस के दिन सोना, तांबे पीतल के बने वस्तु की खरीदारी करना काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी भी करें।

वृष राशि के जातक चांदी के लक्ष्मी गणेश की खरीदारी करें साथ में चांदी के सिक्के खरीदना और साफ सफाई के लिए झाड़ू की खरीदारी करना भी काफी शुभ रहेगा।

मिथुन राशि के जातक तांबे के बने वस्तु की खरीदारी जरूर करें। तांबे का बर्तन की खरीदारी करें।

कर्क राशि के जातक स्टील के बर्तनों की खरीदारी जरूर करें। साथ ही चांदी के सिक्के की भी सरदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा। सफाई के लिए झाड़ू खरीदें।

सिंह राशि के जातक सोने चांदी के सिक्के की खरीदारी जरूर करें। गणेश लक्ष्मी की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि के जातक को धनतेरस के दिन चांदी के सिक्कों के अलावा वाहन खरीदना है काफी और फलदाई रहेगा। साथ ही सजावट के सामान का भी खरीदारी करना शुभ रहेगा।

तुला राशि के जातक चांदी के बर्तन की खरीदारी जरूरत करें। इसके अलावा चांदी के सिक्के सजावट के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि के जातक पूजा के सामान की खरीदारी जरूर करें। आभूषण सरदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि के जातक चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के और सजावट के सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मकर राशि के जातक सजावट के सामान कै अलावा जमीन, फ्लैट की खरीदारी कर सकते हैं।

 कुंभ राशि के जातक के स्वामी शनि देव है। इसलिए इस दिन लोहे की वस्तु और स्टील के सामानों की खरीदारी करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा।

मीन राशि के जातक सोने चांदी के आभूषण, सिक्के के अलावा सजावट के सामान पूजा की सामग्री और सफाई के लिए झाड़ू की खरीदारी करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने